इटावा औरैया, सितम्बर 26 -- सैफई। थाना क्षेत्र में खेत पर कब्जे को लेकर खड़ी धान की फसल को ट्रैक्टर से जोतने का विरोध करने पर कार पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। गोली कार में बैठे युवक के पास से निकल गई। पुलिस ने पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुईया निवासी दीपेंद्र कुमार की तहरीर पर नगला किशोरी निवासी शीतला देवी, डिप्टी सिंह यादव तथा नगला तेज निवासी नाहर सिंह यादव, सुनील कुमार यादव और हिमांशु यादव समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप लगाया कि 22 सितंबर को खेत पर कब्जा करने के लिए खड़ी फसल को जोत दिया गया। सूचना मिलने पर दीपेंद्र अपने बेटे रोहित के साथ खेत पर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपितों ने उनकी कार पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली रोहित के पास से निकल गई और वह बाल-बाल बच गया...