धान की फसल गिरने से बढ़ी चिंता
कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार और शुक्रवार को सुबह से तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सिराथू तहसील क्षेत्र के कड़ा, देवीगंज, गिरधरपुर गढ़ी, अंबाई बुजुर्ग, हब्बूनगर, फरीदागंज समेत सैकड़ों गांवों में तेज हवा के कारण सैकड़ो बीघे धान की खड़ी फसल खेतों में गिरकर बिछ गई। किसानों का कहना है कि लगातार दो-तीन दिन और बारिश के साथ तेज हवा चली तो धान की खेती को भारी नुकसान हो सकता है।गोविंदपुर के कमलेश यादव, कड़ा के संजय सोनकर, सौरई बुजुर्ग के देवी प्रसाद सहित कई किसानों के अनुसार धान की फसल बालियां निकलने या दाने भरने के समय खेत में गिर जाती है तो पौधों को दोबारा सीधा होने में कठिनाई होती है। यह भी पढ़ें- Katihar News: लगातार बारिश से धान की फसल को नुकसान, खेतों में गिरी तैयार फसल जमीन पर पड़ी बालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.