रुद्रपुर, सितम्बर 27 -- रुद्रपुर। किसान एकता संघ उत्तराखंड की संगठन विस्तार बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बलदेव राज छाबड़ा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संगठन का विस्तार करते हुए नए सदस्यों को जोड़ा गया और कई पदाधिकारियों को पदोन्नति दी गई। बैठक में भारी बारिश से धान की फसल को हुए नुकसान पर चिंता जताते हुए प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान नेता एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर रहे। संगठन विस्तार के बाद आयोजित मासिक बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: लगातार बारिश से कुशीनगर में तबाही, किसान बेहाल पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार हुई भारी बारिश से कई क्षेत्रों में धान की फसल प्रभावित हुई है...