बांका, नवम्बर 30 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। खेत से धान की फसल उठाने को लेकर शुक्रवार को पंजवारा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।घटना स्व० बलदेव मिश्रा के उस विवादित भूखंड की बताई जा रही है,जिसका मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंजवारा पुरानी बाजार निवासी बृज बिहारी भगत, राम कैलाश भगत और पिंटू भगत धान की फसल उठाने शुक्रवार को खेत पहुंचे थे।इसी दौरान कथित तौर पर इस जमीन के कब्जाधारी पंजवारा निवासी मंटू मिश्रा और उनके सहयोगी लड्डू भगत से उनका विवाद हो गया,जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया।घटना में दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों का उपचार हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा में कराया गया। मामले को लेकर मंटू मिश्रा ने पंजवारा थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.