धान की पौध पर कीटों का हमला, अगेती फसल वाले किसान परेशान
शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- शाहजहांपुर। जिले में अगेती धान की फसल पर कीटों का प्रकोप शुरू हो गया है। लगातार उमस और नमी भरे मौसम के कारण धान की पौध में विभिन्न प्रकार के कीट तेजी से सक्रिय हो गए हैं। इससे पौध की बढ़वार प्रभावित होने लगी है और किसान चिंतित हैं।
कृषि रक्षा विभाग की सलाह कृषि रक्षा विभाग ने किसानों को समय रहते खेतों की निगरानी करने और कीट दिखाई देने पर तत्काल नियंत्रण के उपाय अपनाने की सलाह दी है। इस समय धान की पौध में पत्ती लपेटक (लीफ फोल्डर), तना छेदक (स्टेम बोरर) और धान हिस्पा का प्रकोप अधिक देखने को मिल रहा है। पत्ती लपेटक कीट पत्तियों को मोड़कर उनके अंदर का हरा भाग खा जाता है, जिससे पौधे की प्रकाश संश्लेषण क्षमता कम हो जाती है। तना छेदक कीट तने में सुराख कर अंदर से नुकसान पहुंचाता है, जिससे पौध सूखने लगती है और बाद में 'डेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.