झांसी, अगस्त 21 -- झांसी। धान की बुआई कर चुके किसानों को बेहद सतर्कता बरतनी होगी यदि उन्हें अच्छा उत्पादन करना है। इसके लिए उन्हें खरपतवार पर पैंनी नजर रखनी होगी। यह भी पढ़ें- किसानों के लिए अलर्ट जारी, उत्तर बिहार में तीन दिन होगी झमाझम बारिश खरीफ मौसम में फसल प्रबंधन इसके लिए किसानों को अगस्त में कीटों पर रोगों का निराकरण समय से करना होगा। खरीफ मौसम में धान की फसल इस समय वृद्धि की महत्वपूर्ण अवस्था में है। ऐसे में किसानों के लिए खेत में खरपतवार, कीट एवं रोगों की नियमित निगरानी तथा आवश्यकता के अनुसार संतुलित पोषक तत्व एवं जल प्रबंधन करना बेहद जरूरी है।रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह ने धान उत्पादक किसानों को अगस्त माह में किए जाने वाले प्रमुख कृषि कार्यों की सलाह देते हुए कहा कि सम...