धान की नर्सरी में लगने वाले रोग से बचाव को दी सलाह
चंदौली, जून 30 -- चंदौली। संवाददाता धान की नर्सरी में खैरा, सफेदा और झोंका जैसे रोगों का प्रकोप होने की संभावना रहती है। इन रोगों से बचाव के लिए कृषि विभाग ने किसानों को महत्वपूर्ण सलाह दी है। जिला कृषि कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि किसानों को नर्सरी लगाने के 10 दिन के भीतर ट्राइकोडर्मा का एक छिड़काव करना चाहिए। इसके अतिरिक्त बुआई के 10 से 14 दिन बाद रोगों और कीटों से बचाव के लिए एक सुरक्षात्मक छिड़काव आवश्यक है। खैरा रोग की रोकथाम के लिए प्रति हेक्टेयर 5 किलोग्राम जिंक सल्फेट को 20 किलोग्राम यूरिया या 2.5 किलोग्राम बुझे हुए चूने के साथ एक हजार लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। कहा कि पहला छिड़काव 10 दिन बाद और दूसरा 20 दिन बाद किया जाना चाहिए। सफेदा रोग के नियंत्रण के लिए 4 किलोग्राम फेरस सल्फेट को 20 किलोग्राम यूरिया के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.