धान की नर्सरी तैयार करने में जुटे किसान
हाथरस, जून 20 -- - कृषि विभाग उपलब्ध करा रहा बीज हाथरस, संवाददाता। जिले के किसान धान की नर्सरी तैयार करने में जुट गए हैं। बीज विक्रेताओं की दुकानों पर किसान धान का बीज खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। जल्द ही धान की रोपाई भी शुरू हो जाएगी।जिले के किसान खरीफ के सीजन में प्रमुख रूप से धान की फसल उगाते हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल उगाई गई थी। वर्तमान में किसान धान की नर्सरी तैयार करने में जुटे हैं। कृषि विभाग भी किसानों के लिए धान का बीज उपलब्ध करा रहा है। किसान नर्सरी में प्रयोग करने वाले बीज का बीजोपचार कर रहे हैं। इसके बाद नर्सरी में बीज का रोपण किया जा रहा है। 25 जून तक मानसून आने की संभावना जताई जा रही है। मानसून आने के बाद धान की रोपाई शुरू हो जाएगी। इस संबंध में जिला कृषि अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.