रुडकी, जून 18 -- लक्सर। धान की रोपाई के लिए जिले के किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। खेतों में धान की नर्सरी लगभग तैयार है, लेकिन पर्याप्त बारिश न होने से रोपाई का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। किसानों का कहना है कि पिछले वर्षों में इस समय तक अच्छी बारिश हो जाती थी और धान की रोपाई शुरू हो जाती थी। इन दिनों आसमान में बादल तो छाते हैं, लेकिन बारिश नहीं होने से किसानों को निराशा हाथ लग रही है। इससे धान की रोपाई में देरी हो रही है। किसानों के अनुसार, नर्सरी पूरी तरह तैयार है और अब केवल बारिश का इंतजार है। यह भी पढ़ें- धान की नर्सरी तैयार, किसानों को बारिश का इंतजार यह भी पढ़ें- रोहिणी नक्षत्र हुआ समाप्त खेतों में किसान नहीं डाल पाए धान बीज यह भी पढ़ें- बिचड़ा खेत तैयार करने में जुटे किसान, बारिश की बेरुखी से बढ़ी चिंता

हिंदी हिन्दुस्तान की ...