धान की नर्सरी डाल रहे युवक को सांप ने काटा
भदोही, जून 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के जोरई गांव में मंगलवार को धान की नर्सरी डाल रहे एक युवक को सांप ने काट लिया। सांप काटने के बाद युवक का महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में इलाज हुआ। इलाज के बाद युवक की तबियत में सुधार हो गया। बताया जाता है कि जोरई गांव निवासी 27 वर्षीय प्रवीण कुमार खेत में धान की नर्सरी डाल रहा था। इस बीच खेत में निकला सांप उसे डंस लिया। सांप काटते ही युवक ने तत्काल इसकी सूचना घर वालों को दी। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में लाया गया। उपचार के बाद युवक की तबियत में सुधार हो गया। यह भी पढ़ें- घास काट रही महिला को सांप ने डसा चिकित्सकों के मुताबिक युवक को खतरे से बाहर बताया गया। इन दिनों उमस भरी गर्मी के बीच सांप सिवान में निकलने लगे हैं। गर्मी से व्याकूल हुए सांप लोगों पर हमला बोल दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.