धान की नर्सरी की तैयारी में जुटे किसान
गंगापार, जून 8 -- खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ क्षेत्र के किसानों ने धान की नर्सरी डालने की तैयारियां तेज कर दी हैं। अंधियारी, पाठक का पूरा, मटियारा, तीनों तारा ,जीत का पूरा आदि गांवों में किसान खेतों की जुताई कराने के बाद उनमें पानी भरकर नर्सरी के लिए उपयुक्त वातावरण तैयार कर रहे हैं। खेतों में इन दिनों ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों की आवाजाही बढ़ गई है। किसानों के अनुसार नर्सरी डालने से पहले खेतों में तीन से चार दिनों तक पानी भरकर रखा जाता है, जिससे मिट्टी की गर्मी निकल जाती है और धान के बीजों के अंकुरण के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं। इसके बाद खेतों को समतल कर धान की नर्सरी तैयार की जाएगी। किसान जागेश्वर प्रसाद ,रामचरण पाल का कहना है कि समय से नर्सरी तैयार होने पर धान की रोपाई भी निर्धारित समय पर हो सकेगी, जिससे फसल की वृद्धि और उत्पादन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.