मोतिहारी, अप्रैल 26 -- मोतिहारी। हिन्दुस्तान संवाददाता । मोतिहारी में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए पायनियर सीड्स कंपनी की ओर से रविवार को बीज विक्रेता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर कंपनी के बिहार के मार्केटिंग चीफ पंकज पाठक, कृष्ण मुरारी चौधरी व डीलर अजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मार्केटिंग चीफ पंकज पाठक ने कहा कि पायनियर विश्व की अग्रणी और किसानों के बीच बेहद लोकप्रिय बीज कंपनी है। बदलते मौसम और विपरीत परिस्थितियों में भी पायनियर के धान बीज किसानों को बेहतर उत्पादनदेते हैं। मौके पर कंपनी ने धान के दो नए उत्पाद पायनियर 27पी39 और 27पी32 को लॉन्च किया। कृष्ण मुरारी चौधरी ने कहा कि पायनियर 27 पी39 धान की एक बेहतरीन किस्म है, जो किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। इस अवसर पर किरण बी...