सीवान, अप्रैल 12 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में धान की खेती करने वाले किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। खेती की लागत में बेतहाशा वृद्धि और फसल की उचित कीमत नहीं मिलने से किसान आर्थिक दबाव में हैं। हालात यह है कि पहले जहां धान की खेती से किसानों को अच्छा मुनाफा मिल जाता था, वहीं अब लागत निकालना भी चुनौती है। किसानों का कहना है कि खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी सभी के दाम में अचानक तेजी आई है। पहले जो काम सीमित खर्च में हो जाता था, अब उसी पर दोगुना तक खर्च करना पड़ रहा है। डीजल और बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर सिंचाई पर पड़ा है। वहीं, मजदूरी दर बढ़ने से रोपाई और कटाई दोनों महंगी हो गई है। ऐसे में छोटे और मध्यम किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। मौसम की अनिश्चितता ने भी किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस बार समय...