महाराजगंज, अगस्त 27 -- महराजगंज, निज संवाददाता। खरीफ सीजन में पर्याप्त बारिश नहीं होने और मौसम में नमी व उमस के बीच जिले में धान की फसल पर झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ने लगा है। धान के पौधों की जड़ों में रोग के लक्षण दिखाई देने से किसान परेशान हैं। सदर क्षेत्र के चेहरी गांव के किसान रामनरेश यादव, दीनदयाल वर्मा, टीमल गुप्ता समेत अन्य किसानों का कहना है कि गांव में धान की फसल बीमारी की चपेट में आ रही है।

किसानों की चिंता जिले में इस साल करीब 5.29 लाख छोटे-बड़े किसानों ने 1.70 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती की है। ऐसे में रोग का प्रकोप बढ़ने पर बड़ी संख्या में किसानों की फसल प्रभावित हो सकती है। किसानों ने कृषि विभाग से खेतों का निरीक्षण कर रोग की रोकथाम के लिए उचित सलाह और दवा की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है। कृषि विज्ञान केंद्र ब...