भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सहकारिता पदाधिकारियों ने धान की खरीद करने में सफलता पाई है। निर्धारित लक्ष्य 33,785 मीट्रिक टन के अनुरूप 33,653.720 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। मात्र 132 एमटी धान की खरीद नहीं होने से टार्गेट 100 प्रतिशत का आंकड़ा नहीं छू पाया है। यह आंकड़ा शाम 8 बजे तक का है। जिला सहकारिता पदाधिकारी सतीश कुमार झा ने बताया कि संभव है कि रात 11 बजे तक जारी आंकड़े में यह शत-प्रतिशत पूरा हो चुका होगा। उन्होंने बताया कि 118 सोसाइटी पर हुई 6,932 किसानों से धान की खरीद की गई। 17,071.420 एमटी धान मिलरों को दिया गया है। 12,557 एमटी चावल की प्राप्ति हुई है। जिसमें 12383 एमटी चावल एसएफसी को दिया गया है।जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि पहली अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। इसके लिए बुधवार को जिले के पांच पैक्स...