गढ़वा, जनवरी 24 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड में किसानों का धान की खरीद पिछले लगभग 35 दिनों से बंद होने के कारण स्थानीय किसान काफी परेशान हैं। अभी तक मात्र 83 किसानों का 7883 क्विंटल धान का खरीद हो सका है। पूरे प्रखंड में 2300 से अधिक किसानों ने धान बिक्री करने के लिए अपना पंजीकरण करा रखा है। इस तरह अधिसंख्य किसान अपना धान बिक्री के लिए इंतजार कर रहे हैं। खरौंधा पैक्स के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि अभी तक उनके यहां मात्र 11 किसानों का 1048 क्विंटल धान की खरीद हो सका है। वहीं 1050 किसानों ने पंजीकरण करा रखा है। खरौंधा पैक्स से दो पंचायत खुटहेरिया व खरौंधा टैग है। सभी किसानों का भुगतान लंबित है। उसी तरह गाड़ाखुर्द पैक्स में 28 किसानों का 3500 क्विंटल धान का खरीद हो सका है। 945 किसानों के धान खरीद के बाद बिलिंग रुक गया । पैक्स संचालक ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.