हरदोई, अक्टूबर 6 -- हरदोई। भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट ने किसानों के मसीहा चौधरी बाबा महेंद्र सिंह टिकैट की जयंती मनाई। इस दौरान किसानों के हक व हितों की आवाज उठाई। किसानों की समस्याओं के लिए निरंतर आवाज उठाते रहने की बात कही। चेतावनी दी कि जनपद में क्रय केंद्र खोलकर धान की खरीद जल्द शुरू न हुई तो आंदोलन करेंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह, राम भरोसे, सुरेश चंद्र अवस्थी, राजबहादुर, यदुवीर सिंह, आकाश, निर्मला सिंह, रामखेलावन आदि किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा कि एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू करने का शासनादेश है। इसके बावजूद अब तक किसानों का पंजीकरण नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- Bareily News: नहीं हो रहे हैं धान खरीद के लिए पंजीकरण धान खरीद की तैयारी भी अभी नहीं की गई है। अलग अलग मंडियों में किसानों का धान पहुंचने लगा ...