आरा, दिसम्बर 18 -- पीरो, संवाद सूत्र। औचक निरीक्षण के दौरान एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने धान की खरीदारी में तेजी लाने का निर्देश दिया। गुरुवार की सुबह तरारी प्रखंड के करथ पैक्स से की जा रही खरीदारी का एसडीओ ने जायजा लिया और पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह को तत्काल आठ लॉट धान खरीदने को कहा। संजय सिंह ने एसडीओ को बताया कि 10 किसानों से 1693 क्विंटल धान की खरीदारी की गयी है और संबंधित किसानों को 40 लाख 53 हजार 42 रुपये का भुगतान कर दिया गया है। एसडीओ ने कहा कि धान की खरीदारी में तेजी लाने के लिये पैक्सवार रोस्टर बना दिया गया है और रोस्टर के अनुसार जांच की जायेगी। खरीदारी में कोताही बरते जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित पैक्स के विरुद्ध कारवाई की जायेगी। पैक्स अध्यक्षों को आ रही समस्या का समाधान करने का टास्क प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को सौंपा गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.