धान की कटाई के बाद भंडारण में बरतें सावधानी, वरना बिगड़ सकती है उपज की गुणवत्ता
कटिहार, अक्टूबर 4 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। धान की कटाई और मड़ाई के बाद उपज को सुरक्षित रखना किसानों के लिए बड़ी चुनौती होती है। खेत से घर या गोदाम तक पहुंचने के बाद भी यदि धान का सही तरीके से भंडारण नहीं किया गया तो नमी, फफूंद, कीट और चूहों के कारण उपज की गुणवत्ता के साथ मात्रा भी प्रभावित हो सकती है। इसे देखते हुए जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने किसानों से धान का वैज्ञानिक तरीके से भंडारण करने की अपील की है। डीएओ ने कहा कि सही नमी, स्वच्छता, सुरक्षित संरचना और नियमित निगरानी सुरक्षित भंडारण की चार प्रमुख कुंजी हैं। भंडारण से पहले धान से भूसा, पुआल, मिट्टी, खरपतवार के बीज तथा टूटे और क्षतिग्रस्त दानों को अलग कर लेना चाहिए। साफ अनाज में भंडारण के दौरान नुकसान की आशंका कम रहती है।
अच्छी तरह सुखाने के बाद ही करें भंडारण धान को साफ फर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.