बिहारशरीफ, नवम्बर 29 -- धान की उपज का आकड़ा जुटाने हाथ में हसुआ थाम डीएम ने की धान की कटाई फोटो 29 शेखपुरा 01 - सदर प्रखंड के देवले गांव में किसान चितरंजन कुमार की खेत में धान की कटाई करते डीएम आरिफ अहसन। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। धान की उपज का आकड़ा जुटाने के लिए शनिवार को डीएम आरिफ अहसन स्वयं हाथ में हसुआ लेकर धान के खेत में उतर गये। सदर प्रखंड के देवले गांव के किसान चितरंजन कुमार के खेत में धान की खड़ी फसल की कटाई की। 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में धान की कटाई कर डीएम की देखरेख में ही धान की मैंजनी कर उपज का आकड़ा लिया गया। डीएम ने कहा कि धान की उपज का आकड़ा जुटाने के लिए धान की कटाई की जा रही है। इस साल बारिश अच्छी होने के कारण जिले में धान की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है। उपज के आकड़े के आधार पर ही जिले में सरकारी दर पर धान की खरीद का लक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.