धान किसानों के राज्य सम्मेलन में जुटे किसान नेता
इटावा औरैया, अक्टूबर 4 -- इटावा। भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पी कृष्णा प्रसाद ने कहा है कि सरकार एमएसपी को लेकर घोषणाएं करती है लेकिन उसका फार्मूला गलत है । स्वामीनाथन फार्मूले के जरिए एमएसपी तय होनी चाहिए और एमएसपी पर खरीद की गारंटी के लिए कानून बनाया जाना चाहिए। यहां नगला बरी में आयोजित सम्मेलन में पी कृष्णा प्रसाद ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की जरूरत है और किसान सभा इसे लेकर देशव्यापी आंदोलन की तैयारी कर रही है। यह सम्मेलन इस आंदोलन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। महामंत्री मुकुट सिंह ने कहा कि एमएसपी पर खरीद नहीं होने से किसानों को 700 रुपया प्रति कुंतल कम कीमत पर धान बेचना पड़ता है। यह किसानों के साथ सरासरी अन्याय है। सरकार इस मामले में किसानों के साथ गलत व्यवहार कर रही है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.