जहानाबाद, नवम्बर 30 -- काको , निज संवाददाता। भेलावर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में रविवार को धान का बोझा ढोते समय एक महिला को जहरीले बिच्छू ने काट लिया। घटना के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ महिला का इलाज जारी है।घायल महिला की पहचान जलालपुर गांव निवासी उपेंद्र कुमार सिंह की पत्नी बिजंती देवी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि धान का बोझा सिर पर रखते समय फसल में छिपा बिच्छू अचानक निकलकर उनके हाथ में चिपक गया और डंक मार दिया। डंक लगते ही तेज दर्द और बेचैनी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले आए। डॉक्टरों के अनुसार बिजंती देवी को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया है और स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि फसल काटने और ढोने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.