मधेपुरा, जुलाई 8 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोल्हायपट्टी पंचायत के वार्ड एक पासवान टोला में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे धान की बीज में बकरी जाने को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। मारपीट की घटना में दोनो पक्ष से महिला-पुरूष बच्चे घायल और चोटिल हुए। सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल व चोटिल हुए लोगों लेकर सीएचसी पहुंचाया। जहां ड्युटी पर तैनात चिकित्सक निशिकांत भारती ने घायल और चोटिल लोगों का प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी परिसर में कुछ तक गहमा गहमी की स्थिति बनी रही। बताया गया पड़ोसी के बकरी धाने के बिड़ार (बीज) चरने को लेकर उत्पन्न विवाद में दोनो तरफ से कहा-सुनी, गाली-गलौज होते-होते मारपीट की घटना हो गई। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सतगावां में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला समेत घ...