धान का बिचड़ा देखने गए किसान को सांप ने काटा
जहानाबाद, जून 3 -- काको, निज संवाददाता। पाली थाना क्षेत्र के बेम्बई मठ गांव में धान की मोरी देखने गए एक किसान को जहरीले सांप ने काट लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। घायल किसान की पहचान गांव निवासी बलबीर कुमार उर्फ छोटू के रूप में की गई है। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार की शाम बलबीर कुमार अपने खेत में धान की मोरी देखने गए थे। इसी दौरान खेत में एक सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे असहज महसूस करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। यह भी पढ़ें- धान का बिचड़ा देखने गए किसान को सांप ने काटा चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण उनकी जान बच गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.