धान का बिचड़ा छिंटने के दौरान वज्रपात से किसान की मौत
गुमला, जून 28 -- घाघरा प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के कुगांव में रविवार को वज्रपात की चपेट में आने से 45 वर्षीय किसान देवराज उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई,जब वह खेत में धान का बिचड़ा छिंटने के बाद घर लौटने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान ्र अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और वह इसकी चपेट में आ गया।घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।देवराज उरांव परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा नौवीं कक्षा में पढ़ता है। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.