चंदौली, जनवरी 8 -- धीना। धान की कटाई के बाद किसान धान बेचने के लिए समितियों का चक्कर काट रहे हैं। कारण कि केंद्रों पर जो धान किसानों से खरीदा गया है वह वहां डंप पड़ा हुआ है। धान का उठान नहीं होने से जगह के अभाव में बाकी किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं। खरीद बंद होने से परेशान हैं। किसानों ने समिति पर डंप पड़े धान को उठावकर खाली करने की मांग की है ताकि धान बेच सकें। किसान नेता रतन सिंह एव अखिलेश सिंह यादव ने बताया की सरकार की धान खरीद नीति का सही तरीका से कर्मचारी अनुपालन नहीं कर रहे। जिससे किसानों का धान सही तरीके से खरीदा नहीं जा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.