चंदौली, जनवरी 13 -- धीना। क्षेत्र के धान क्रय केद्रों पर एक तरफ बिचौलिए हावी है, वहीं किसानों से खरीदे गए धान की सही समय से उठान नहीं होने से क्रय केंद्र पर खरीद बंद हो गई है। किसान नेता रतन सिंह एवं अखिलेश सिंह यादव ने बताया की सरकार की धान खरीद नीति का कर्मचारी अनुपालन नहीं कर रहे, जिससे किसानों का धान सही तरीके से खरीदा नहीं जा रहा। अधिकतर क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीदा गया, लेकिन उठाया नहीं गया। जिससे किसानों के धान की खरीद ठप हो गई है। किसान नेता डीएम से समस्या का हल निकालने की मांग की है। ताकि बेवजह की परेशानी से बचाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.