गिरडीह, अप्रैल 23 -- डुमरी, प्रतिनिधि। किसानों से लिए गए धान की राइस मिलों द्वारा अविलंब उठाव एवं वेयर हाउस के प्रबंधक द्वारा किए गए धान कटौती को धान अधिप्राप्ति केंद्रों के स्टॉक में वापस जोड़ने की मांग को लेकर बुधवार को प्रखंड के चार अधिप्राप्ति केंद्र बनाए गए पैक्स प्रबंधन समिति के सदस्यों ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरना के अंत में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के नाम मांगों का ज्ञापन डुमरी एसडीएम को सौंपा। मांगों का नैतिक समर्थन देते हुए आजसू पार्टी नेता सह पूर्व प्रमुख यशोदा देवी भी धरना स्थल पर पहुंची थी। मौके पर धरना कार्यक्रम को संबोधित करते डुमरी पैक्स अध्यक्ष फलजीत महतो ने कहा कि प्रखंड के चार धान अधिप्राप्ति केंद्रों द्वारा किसानों से लिये गए धान को लेने के लिये जामतारा स्थित एसएफसी गोदाम को वेयर हाउस बनाया...