नवादा, अगस्त 31 -- प्रकृति के छलावे और मानसून की बेवफाई के बावजूद नवादा जिले के किसानों ने अपने साहस और निजी संसाधनों के दम पर खरीफ सत्र में धान रोपनी की स्थिति को बेहतर हाल तक पहुंचा दिया है। जिले में धान आच्छादन का कार्य अब अपने अंतिम चरण में है और कुल लक्ष्य का 96.02 प्रतिशत कार्य संपन्न हो चुका है। जिला कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगस्त माह के समापन तक जिले में शत-प्रतिशत धान रोपनी का लक्ष्य हासिल कर लिए जाने का अनुमान है। ​नवादा जिले में इस वर्ष धान रोपनी के लिए कुल 90,124.15 हेक्टेयर भूमि का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके मुकाबले अब तक 86,541.59 हेक्टेयर में धान की रोपनी पूरी कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जिले के किसानों ने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करते हुए 9012.42 हेक्टेयर में धान बिचड़ा तैयार किया था। कम ...