मधुबनी, नवम्बर 16 -- मधुबनी,निज संवाददाता। जिले में खरीफ विपणन सत्र 2025-26 के तहत धान की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। जिले में विभिन्न प्रखंडों में 24 किसान क्रय केंद्रों पर पहुंचे और अपना धान बेचा है। क्रय केंद्रों पर शनिवार को पहले दिन 154 एमटी की अधिप्राप्ति की गयी। अबतक 88 सहकारिता समितियों को खरीदारी के लिए चयनित किया गया है। धान खरीदारी की शुरूआत में बासोपट्टी सबसे आगे रहा। यहां के 10 किसानों से 95 एमटी धान की खरीदारी हुई है। वहीं दूसरे नंबर पर रहे अंधराठाढ़ी में पांच किसानों से 42, खजौली के एक किसान से सात, खुटौना के एक किसान से ढाई एमटी, राजनगर के एक किसान से पांच एमटी धान की खरीदारी की गयी है। इसके अलावे हरलाखी, जयनगर, लदनियां, मधेपुर, रहिका के किसान से धान की खरीदारी की गयी है। एसएफसी जिला प्रबंधक अजितेंद्र किशोर ने बताया कि धान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.