चतरा, दिसम्बर 6 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में शनिवार को धान अधिप्राप्ति को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव एवं अंचल अधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से बैठक की। बैठक में धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बीडीओ ने कहा कि अधिक से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए, ताकि सभी किसानों को सरकारी दर का लाभ मिल सके। अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा धान खरीद की दर 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है, साथ ही किसानों को प्रति क्विंटल 100 रुपये बोनस भी दिया जाएगा।बताया गया कि प्रखंड में 389 किसानों से धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित है। आवश्यकता पड़ने पर लक्ष्य से अधिक खरीदारी भी की जा सकती है। धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होगी। साथ ही किसानों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.