लातेहार, दिसम्बर 19 -- बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के सभी पंचायत सचिवालय परिसर में धान अधिप्राप्ति केंद्र में धान बिक्री करने को लेकर किसानों का पंजीकरण हेतु विशेष शिविर लगाकर किया जाएगा। जानकारी देते हुए सीओ कोकिला कुमारी ने बताई कि उपायुक्त के निर्देश पर धान बिक्री को लेकर सभी पंचायत सचिवालय में किसान पंजीकरण के लिए विशेष शिविर आयोजन को लेकर तिथि निर्धारित की गई है। जिसमे बालुभांग, फुलसू, डाढ़ा में 24 दिसंबर, बारियातू, गोनिया,टोंटी में 26 दिसंबर एवं साल्वे, शिबला व अमरवाडीह में 27 दिसंबर को किया जाएगा। शिविर के सफल संचालन के लिए सम्बंधित पंचायत के राजस्व उपनिरीक्षक, बीटीएम को निर्देशित किया गया है। सभी किसान अपने अपने पंचायत में लगने वाली शिविर में पहुंचकर धान बिक्री को लेकर पंजीकरण कराना सुनिश्चित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.