घाटशिला, फरवरी 5 -- पोटका,संवाददाता। पोटका प्रखंड कांग्रेस पार्टी किसान हित में धान अधिप्राप्ति केंद्र में धान की कटौती के विरुद्ध शीघ्र ही आंदोलन करेगी। यह घोषणा कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा व वरिष्ठ नेता सुबोध सिंह सरदार द्वारा गुरुवार को पोटका में प्रेसवार्ता कर की गयी। नेताद्वय ने आरोप लगाते हुए कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र की मनमानी से किसानों के द्वारा दिए जा धान में नमी और सोखता के नाम पर प्रति क्विंटल सात किलो धान की कटौती की जा रही है। वर्ष 2024-25 में भी किसानों के धान पर कटौती की गई। कांग्रेस पार्टी किसान हित में यह बर्दाश्त नहीं करेगी। किसान बंधुओं के साथ हो रहे शोषण को रोकने को एक सप्ताह में आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर आनंद पाल, लासा मुर्मू, शंकर दत्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.