गढ़वा, मार्च 14 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मकरी पंचायत सचिवालय के समीप शनिवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र का उद्घघाटन बीडीओ नंदजी राम, एमओ विशाल कुमार और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत होगी। उन्हें उचित मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि अब किसानों को धान बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उससे समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह निर्धारित मानकों के अनुसार धान लाकर केंद्र में बेचें ताकि सरकार की योजना का लाभ उन्हें सीधे मिल सके।एमओ विशाल ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से धान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.