धनबाद, मार्च 13 -- धनबाद विधायक राज सिन्हा ने गुरुवार को विधानसभा में कृषि एवं किसानों से जुड़े कई मुद्दों को उठाया। उन्होंने राज्य में धान अधिप्राप्ति की धीमी गति, किसानों को भुगतान में हो रही देरी तथा कृषि विभाग में नियमों की अनदेखी को गंभीर चिंता का विषय बताया। विधायक ने कहा कि वर्ष 2025-26 में लगभग 3 लाख किसानों का पंजीकरण कर धान खरीद का लक्ष्य 60 लाख क्विंटल रखा गया था, लेकिन सरकार अब तक केवल लगभग 37 प्रतिशत ही लक्ष्य प्राप्त कर सकी है। इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा 48 घंटे के भीतर भुगतान करने का वादा भी पूरा नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण किसानों को मजबूरी में बिचौलियों के माध्यम से धान बेचने की स्थिति बन रही है।उन्होंने कृषि विभाग में नियमों के विरुद्ध पदस्थापन, स्थानांतरण तथा तकनीकी पदों पर गैर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.