बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- नावकोठी, निज संवाददाता।धान अधिप्राप्ति को सुगम बनाने की मांग पहसारा पश्चिम के पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार ने की है। उन्होंने इस आशय का आवेदन जिला कृषि अधिकारी, बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,बखरी विधायक सह गन्ना मंत्री बिहार सरकार को भी दिया है। उसमें कहा गया है कि प्रखंड के नौ पैक्सों के द्वारा प्रथम लॉट 422.5क्विंटल धान की खरीद की गयी है। पहसारा पश्चिम पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार ने कहा कि इस पैक्स ने 845 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति कर ली है। नावकोठी के सभी पैक्सों के द्वारा मिलरों से टैगिंग करने के लिए मेसर्स कृष्णा मिल का प्रस्ताव दिया गया था, किन्तु सभी पैक्सों को बैद्यनाथ राइस मिल से टैग कर दिया गया है। यह बिल्कुल अव्यवहारिक हो गया है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की रिपोर्ट का अध्ययन कर पैक्सों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.