धानेपुर में सांड़ के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत
गोंडा, मई 16 -- धानेपुर, संवाददाता। शौच के लिए गए बुजुर्ग एक छुट्टा सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला मुख्यालय पर निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जिससे घर परिवार में कोहराम मच गया है। खबर लिखे जाने तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पृथ्वीपालगंज ग्रंट के मजरा महतवडीह गांव के रहने वाले राम सूरत (82) साल शुक्रवार को दोपहर में गांव के बाहर खुले में शौच के लिए गए थे। इसी दौरान रास्ते में एक छुटटा सांड़ उन पर ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उनको गोंडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर शनिवार की शाम करीब 5 बजे उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिससे घर परिवार में कोहराम मच गया है। प्रधान विनोद जायसवाल ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.