धानी सीएचसी पहुंचे नवागत सीएमओ, गंदगी पर जताई नाराजगी
महाराजगंज, जून 30 -- धानी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नवागत सीएमओ डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने सोमवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधीक्षक से तत्काल व्यवस्था सुधारने को कहा। परिसर की सफाई के लिए एडीओ पंचायत धानी वीरेंद्र यादव से भी बात की। कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए सफाई का ध्यान सबको रखना होगा।निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल परिसर, वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, शौचालय तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधीक्षक को निर्देशित किया कि परिसर के साथ वार्डों और शौचालयों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.