चंदौली, फरवरी 19 -- धीना/कमालपुर, हिटी। धानापुर विकास खंड में जनौली गांव के पुलिया से रामरजाय जमुरखा गांव की पुलिया तक नहर किनारे बनी सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। सड़क पर गिट्टी और भस्सी डाली जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गिट्टी डालकर इसे छोड़ दिया गया है जिससे लोग इस पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बाइक और साइकिल से तो चलना मुश्किल हो रहा है। सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि भूपौली पंप कैनाल से निकली धानापुर नहर की पटरी पर सड़क बनाई जा रही है। वही लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। जिससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, महिलाओं, नौकरीपेशा एवं किसानों को आने जाने में काफी समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कैलाश सिंह, रवींद्र सिंह, त्रिभुवन सिंह, शंकर सिंह सहित अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.