चंदौली, फरवरी 17 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर कुसम्ही मार्ग पर जर्जर पुल से आवागमन बंद होने के बाद विकल्प के तौर पर लोक निर्माण विभाग ने नाले पर पुलिया डालकर सर्विस रोड बना दिया है। सोमवार से पुल पर आवागमन भी शुरू हो गया। जिससे आवागमन में सहूलियत हो गई है। पुल जर्जर होने से इस पर यातायात में काफी दिक्कत हो रही थी। धानापुर-कुसुम्ही मार्ग के नाले पर काफी पुराना पुल बना हुआ है। उसके पिलर में दरार हो गई है। जिससे आवागमन बंद हो गया था। जनहित से जुड़ी इस समस्या को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने बोले चंदौली कालम में 'पैदल चलने में जब खतरा तो कैसे गुजरे गाड़ी घोड़ा' शीर्षक से प्रकाशित किया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने आनन फानन में वहां सर्विस रोड का निर्माण करा दिया है। फिलहाल अफसरों ने इस मार्ग से सामान्य आवागमन को बहाल कर दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.