धानापुर बस स्टैंड पर दिनदहाड़े दुकान से हजारों की चोरी
चंदौली, मई 11 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर कस्बा स्थित बसस्टैंड पर स्थित मिश्रा एग्री बिजनेस की दुकान से दिन में लगभग एक बजे चोरों ने 50 हजार रुपये चुरा लिया। घटना के समय दुकानदार आधा शटर उठाकर भोजन करने घर गया हुआ था। घर से लौटने पर जब कैश गायब देखा तो सन्न रह गया। घटना की तहरीर थाने में दी है।
घटना का विवरण कस्बा स्थित बसस्टैंड के पास बबलू मिश्रा की एग्री बिजनेस की दुकान है। सोमवार को दोपहर एक बजे के आस पास बबलू मिश्रा आधा शटर गिराकर घर खाना खाने चले गए। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके गल्ले में रखा 50 हजार रुपया चोरी कर लिया और अन्यत्र भाग निकले। खाना खाकर वापस आने पर गल्ले से रुपया गायब देख दुकान स्वामी सन्न रह गए।
पुलिस की कार्रवाई उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को देते हुए थाने में तहरीर दी है। बस स्टैंड पर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.