धानापुर क्षेत्र के तीन मंदिरों में चोरी, ग्रामीणों में रोष
चंदौली, जून 14 -- धानापुर। थाना क्षेत्र के बुद्धपुर और रसूलपुर गांव के मंदिर में हुई चोरियों का खुलासा भी नहीं हुआ कि बीते शनिवार की रात नरौली गांव में एक ही रात में चोरों ने तीन मंदिरों का ताला तोड़कर 100 ग्राम चांदी का मुकुट एवं सैकड़ों किलो पीतल के बड़े बड़े घंटे चुरा लिए। क्षेत्र के मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जहां लोगों में दहशत फैल गई है। वहीं, पुलिस की कार्य प्रणाली भी सवालों के घेरे में है। नरौली गांव स्थित सरजू दास कुटी, वीर बाबा, भगवान शंकर और हनुमान जी के मंदिरों से लगभग 100 ग्राम चांदी के मुकुट और करीब एक कुंतल वजन के पीतल के घंटे व अन्य सामान चोरी कर चोर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- प्राचीन विष्णु मंदिर का ताला तोड़ भगवान के मुकुट की चोरी बाबा सरजू दास कुटी के पुजारी धनेश प्रजापति ने बताया कि रविवार सुबह जब वे रोज की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.