घाटशिला, मई 5 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के धानघोरी गांव में छह हाथियों के झुंड ने श्मशान घाट के रास्ते गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के उत्पात के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। हाथियों ने मलय पातर, सुमन दास, रवि दास और हाड़ीबोंधु दास आदि कई किसानों के खेतों को अपना निशाना बनाया और लगभग एक एकड़ में लगी धान, झिंगा व अन्य नकदी फसलों को पूरी तरह रौंदकर बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर पटाखों के जरिए हाथियों को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन हाथियों के हिंसक तेवर के आगे उनकी हर कोशिश नाकाम रही और झुंड फसल पूरी तरह तबाह करने के बाद ही वहां से निकला। इस घटना ने न केवल किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है, बल्कि पिछले कई दिनों से इलाके में हाथियों की मौजूदगी ने दहशत का ऐसा माहौल बना दिया है कि लोग सूरज ढलते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.