कुशीनगर, अगस्त 7 -- कुशीनगर। उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने जिले के किसानों से खरीफ-2026 मौसम के लिए अपनी अधिसूचित फसलों का समय से बीमा कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत धान, मक्का और केले की फसलों का बीमा कराकर किसान प्राकृतिक आपदाओं, अतिवृष्टि, सूखा, आंधी-तूफान तथा अन्य प्रतिकूल मौसम से होने वाले आर्थिक नुकसान से सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि गैर ऋणी किसान 14 अगस्त तक तथा ऋणी किसान 31 अगस्त तक अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा करा सकते हैं। पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत धान और मक्का के लिए किसानों का प्रीमियम अंश 2 प्रतिशत, जबकि केले की फसल के लिए 3 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- फसल बीमा 14 अगस्त तक करा सकते हैं किसान उप ...