जमशेदपुर, अगस्त 27 -- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स (आईआईएम) जमशेदपुर चैप्टर की ओर से 14वें वार्षिक धातुकर्म एवं पदार्थ क्विज का आयोजन एनएमएल परिसर में किया गया। इसमें 36 विद्यालयों के लगभग 180 विद्यार्थियों ने भाग लिया और धातुकर्म तथा पदार्थ विज्ञान के क्षेत्र में अपनी वैज्ञानिक अभिरुचि व सोच का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने स्वागत भाषण दिया। आईआईएम जमशेदपुर चैप्टर के चेयरमैन डॉ. अतनु रंजन पाल ने चैप्टर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि एनआईटी के निदेशक डॉ. गौतम सूत्रधार ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक जिज्ञासा जगाने और विज्ञान-प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कड़े शुरुआती दौर के बाद लिटिल फ्लावर स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टूपुर, बाल्डविन फार्म्स एरिया हाई स्कूल, ह...