धातकीडीह तालाब में मिला अधेड़ का शव, शनिवार रात से था लापता
जमशेदपुर, मार्च 29 -- बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह तालाब में रविवार सुबह एक शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना बिष्टुपुर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान धातकीडीह ए ब्लॉक निवासी जिशान रियाज (38) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार जिशान नशे का आदि था और शनिवार रात 9 बजे घर से निकला था। देर रात जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। तलाशी के दौरान धातकीडीह तालाब के पास जिशान का कपड़ा और जूता बरामद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.