मेरठ, मार्च 7 -- परतापुर क्षेत्र के गगोल रोड स्थित एक धागा फैक्ट्री में काम करते समय दर्दनाक हादसा हो गया। मशीन में तकनीकी खराबी आने से लोहे की रॉड एक कर्मचारी के पेट में घुस गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से बिहार के पटना जिले के घुमारिया गांव निवासी हरदेव महतो परतापुर के गगोल रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार शाम वह फैक्ट्री में काम कर रहा था। इस दौरान मशीन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और मशीन में लगी लोहे की रॉड उसके पेट में जा घुसी। रॉड पेट में घुसते ही हरदेव बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। कंपनी के कर्मचारी तुरंत उसे सुभारती अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.