हापुड़, जून 25 -- क्षेत्र के गांव झड़ीना के जंगल में स्थित निर्मााधीन धागा फैक्ट्री में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने फैक्ट्री से करीब 84 हजार रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। बता दें कि गांव झड़ीना स्थित स्पिनटेक्स प्राइवेट लिमिटेड धागा फैक्ट्री में सोमवार को हुए वेतन वितरण के कुछ ही घंटों बाद देर रात करीब एक बजे हथियारों से लैस बदमाश फैक्ट्री परिसर में घुस आए। बदमाशों ने कर्मचारियों को हथियारों के बल पर डराया और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद, उन्होंने फैक्ट्री मैनेजर कपिल गिरि के केबिन से 48 हजार रुपये लूट लिए। अन्य कर्मचारियों से भी करीब 36 हजार रुपये नकद छीन लिए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फ...