धागा फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर को पीटा
हापुड़, फरवरी 27 -- जनपद अमरोहा के रहरा क्षेत्र अंतर्गत निवासी सुजात अली ने बताया कि वह गढ़ क्षेत्र के गांव झड़ीना में स्थित धागा फैक्टरी में काम करता है। दो दिन पूर्व वह वहां पर काम कर रहा था। तभी वहां पर काम करने वाले तीन युवकों ने उसके साथ गाली गलौज की। पीड़ित ने उनको गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.