नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- Defence Stock: स्वान डिफेंस एंड हैवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Swan Defence) ने एनर्जी वन लिमिटेड से चार 92,500 डीडब्ल्यूटी डुअल-फ्यूल अमोनिया बल्क कैरियर बनाने का कैटेगरी 4 ऑर्डर मिला है। इस खबर का असर कंपनी के शेयरों पर दिखा। बीएसई में डिफेंस स्टॉक में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया है। जिसके बाद स्टॉक का भाव बीएसई में 1703.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, ये भारत में बनने वाले पहले अमोनिया डुअल-फ्यूल जहाज होंगे। पहला जहाज अक्टूबर 2029 में डिलीवर किए जाने की उम्मीद है। उसके बाद हर चार महीने के अंतराल पर बाकी के जहाज डिलीवर किए जाएंगे। कंपनी ने बताया है कि कैटगरी -04 रेंज 1500 करोड़ रुपये से 3000 करोड़ रुपये के बीच का है। यह भी पढ़ें- सोने का रेट 3364 रुपये गिरा, चांदी हुई 8401 रुपये सस्ती, चेक करें आज का...